Thursday, February 21, 2019

न भूलेंगे न माफ़ करेंगे अब तुमको बस साफ़ करेंगे

दोस्तों ,
पूरी दुनिया में जिस समय प्यार मुहबत्तों की बाते हो रही थी ,नवयुवक भविष्य की कल्पनाओं में खोये थे ,बूढ़े भूत की घटनाओं को याद कर रहे थे उसी समय पाकिस्तानी आतंकी ग्रुप जइसेमुहम्मद के द्वारा प्रेरित आदिल अहमद दर नामक एक कश्मीरी आतंकी युवक ने एको कार में ३०० किलो  विस्फोटक ले जाकर सेंट्रल रिज़र्व प्रोटेक्शन फ़ोर्स की ७८ बसों में से एक जिसमे करीब ४५ लोग सवार थे , में टक्कर मारकर विस्फोट करदिया जिससे  ४० जवानों शहीद हो गए एवं अन्य कई घायल अवस्था में अपना  उपचार करवा रहे है।  पिछले अनेक वर्षो में हुए आतंकी हमलो में यह २६ ग्यारह के हमले के बाद सबसे भीषण एवं नृशंस हमला है। नरेंद्र मोदी की सरकार के अंतिम महीनो हुआ यह हमला कई मानों में अहम है। पिछले सालो मे देश में हिदुत्व वादी वातावरण बना है। नरेंद्र मोदी को आजादी के बाद सबसे बड़ा हिंदुत्ववादी प्रधानमंत्री बना कर पेश किया गया है

सेना को आदेश थमा दो अब  घाटी गैर नहीं होगी
जहाँ तिरंगा नहीं मिलेगा उसकी खैर नहीं होगी